Monday, July 16, 2018

मैं जिसे दिन में देखना चाहूँ वो ख़्वाब है तू।।

मैं जिसे दिन में देखना चाहूँ वो ख़्वाब है तू।।
मेरे हर कठिन सवालों का जवाब है तू।।

जिसे बिन पिये ही नशा हो जाये आजकल,
ना जाने किस मैख़ाने का शराब है तू।।


मेरी हर नेकी और गुनाहों का हिसाब है तू।।
जो हार जाने पर भी नसीब हो मेरे लिए वो ख़िताब है तू।।


जिसे बचपन में रोज़ाना खाया करता था वो क़बाब है तू।।
क्या तारीफ़ करूँ तेरी अब तो लाज़वाब है तू।।

जो अंधकारों में भी मेरा सहारा बने वो आफ़ताब है तू।।
अमावस की काली रात में मेरे लिए मेहताब है तू।।

जो मुझे लोगों से बचाये वो नक़ाब है तू।।
जिसकी तारीफ़ ख़ुदा करे वो हिज़ाब है तू।।

जो तेरी दौलत पर मरते थे मरते होंगे,
मैं जिस पर मरता हूँ वो फ़ज़ा-ए-हुस्न-ओ-शबाब है तू।।

कुछ लोग मुझसे कहते हैं कि मैं कुछ ज़ाहिर नहीं करता,
अब वो नासमझ क्या जाने मेरे जीवन की इक खुली क़िताब है तू।।
#इश्तिखार_हाशमी।। 

राह मुश्किल है मगर चल रहा हूँ मैं।।....!!

===========================
राह मुश्किल है मगर चल रहा हूँ मैं।।....!!
===========================

मेरे हालात वियोग के हैं मगर संयोग लिख रहा हूँ मैं।।
इस दौर में वक़्त के विपरीत चल रहा हूँ मैं।।
इन पेचीदा हालातों में भी ढल रहा हूँ मैं।।
जिसे तुम याद ना करो वो बेबस पल रहा हूँ मैं।।
                          राह मुश्किल है मगर चल रहा हूँ मैं।।

इस तेज धूप में बर्फ़ की भांति पिघल रहा हूँ मैं।।
लोग फ़िर भी कहते हैं, तुझसे बिन बात ही जल रहा हूँ मैं।।
हर रोज़ इन ठोकर भरी राहों में गिरकर संभल रहा हूँ मैं।।
धीरे-धीरे इस दल-दल से निकल रहा हूँ मैं।।
                           राह मुश्किल है मगर चल रहा हूँ मैं।।

जिसे दुनिया जानती अब शोहरत के लिए,
उस बदकिस्मत का भी कल रहा हूँ मैं।।
जिन्हें घमंड है अपनी क़ामयाबी का,
उन कच्ची दीवारों का भी बल रहा हूँ मैं।।
                             राह मुश्किल है मगर चल रहा हूँ मैं।।

सब दुखों परेशानियों को निगल रहा हूँ मैं।।
अब इस नए तेज़ाब में भी उबल रहा हूँ मैं।।
जिनके जीवन का एक क्षार हूँ,
उनके लिए भी कभी अमल रहा हूँ मैं।
                             राह मुश्किल है मगर चल रहा हूँ मैं।।

जो करते हैं मुझसे नफ़रत दिलों जान से,
उनके ख़ाबों का भी एक महल रहा हूँ मैं।
जो अब नाज़ करते हैं अपने दरख्तों की छाओं पर,
उन दरख्तों का भी चंबल रहा हूँ मैं।।
                              राह मुश्किल है मगर चल रहा हूँ मैं।।

जिनकी बातों में निवल हूँ,
उनके लिए भी सकल रहा हूँ मैं।
जिनकी आखों के आंसुओं का कारण हूँ मैं,
उन आंखों का भी काज़ल रहा हूँ मैं।।
                               राह मुश्किल है मगर चल रहा हूँ मैं।।
जो आया करती थी अक्सर तुम पर,
उन सभी समस्याओं का हल रहा हूँ मैं।।
जिन राहों में चला करती थी मेरे साथ तुम,
उन गुमनाम गलियों में टहल रहा हूँ मैं।।
                                राह मुश्किल है मगर चल रहा हूँ मैं।।